तीन साल से लंबित रसोइया बहनों की राशि पर विधायक अभिजीत शाह सख्त

अनोखा तीर, सिराली।प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण एवं साझा चूल्हा योजना के अंतर्गत कार्यरत महिला स्व-सहायता समूहों की रसोइया बहनों ने टिमरनी विधायक अभिजीत शाह को 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। महासंघ के अनुसार वर्ष 2024, 2025 एवं 2026 में जून माह के 15 दिवस की करीब 12 लाख 32 हजार रुपये की राशि अब तक प्राप्त नहीं हुई है। ज्ञापन में लंबित राशि के तत्काल भुगतान, जांच कर जिम्मेदारी तय करने और छात्र संख्या के आधार पर समय पर राशि एवं खाद्यान्न उपलब्ध कराने की मांग की गई।
प्रमुख मांगें –
तीन वर्षों से लंबित जून माह की राशि का तत्काल भुगतान, लंबित राशि की जांच, समय पर राशि व खाद्यान्न उपलब्ध कराना, मध्यान्ह भोजन एवं साझा चूल्हा व्यवस्था सुचारू करना, मानदेय 500 से बढ़ाकर न्यूनतम 3000 रुपये करना, सेवा अवधि 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करना, मेन्यू के साथ प्रति छात्र लागत स्पष्ट करना, महंगाई के अनुरूप लागत में वृद्धि, न्यूनतम 10 रुपये नाश्ता और 15 रुपये भोजन की लागत तय करना। विधायक ने ज्ञापन के बाद प्रभारी जिला पंचायत सीईओ और अपर मुख्य सचिव श्रीमती रूपाली रस्तोगी से दूरभाष पर चर्चा की। उन्होंने चेतावनी दी कि 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो वे स्वयं रसोइया बहनों के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।

0 Views

Leave a Reply