अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक शशांक, वनमण्डलाधिकारी ज्योति मुड़िया, अपर कलेक्टर पुरुषोत्तम, प्रभारी सीईओ जिला पंचायत प्रवीण इवने सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान कलेक्टर जैन ने जिले में घटित जघन्य अपराधों की स्थिति, आरोपियों की गिरफ्तारी एवं चालान प्रस्तुति की समीक्षा करने के साथ ही खनिज, आबकारी, औषधि, जनजातीय कार्य एवं वनमण्डल विभाग के कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर जैन ने नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर सड़क पर घूम रहे आवारा मवेशियों को पकड़कर गौशालाओं में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस अधीक्षक शशांक ने नेशनल हाईवे पर अधिक दुर्घटना वाले स्थलों पर निगरानी के लिए कैमरे लगवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री सड़क दुर्घटना योजना के तहत निजी अस्पतालों द्वारा घायल मरीजों का इलाज नहीं करने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने ऐसे सभी निजी अस्पतालों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित

2 Views



