-डोडा चूरा एवं हुक्का सहित आरोपी गिरफ्तार
अनोखा तीर, हंडिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व एसडीओपी के मार्गदर्शन में नशीले पदार्थों व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे महाअभियान में दिनो-दिन आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लग रहा है। इसी कड़ी में मुखबिर की सूचना के आधार पर संतोष उर्फ राकेश पिता भरत सिंह भिलाला उम्र 40 वर्ष निवासी तलाई टप्पर ग्राम कोलीपुरा थाना हंडिया को अवैध रूप से मादक पदार्थ की तस्करी करते माल सहित गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी सफेद रंग की प्लास्टिक की पन्नी में अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा/छिलका व भुक्की रखकर ग्राम कोलीपुरा के तलाई टप्पर क्षेत्र में फुटकर बिक्री कर रहा था। पुलिस टीम ने भंवर तालाब रोड पर नीम के पेड़ के नीचे आरोपी को धर दबोचा। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 1.800 किलोग्राम डोडा चूरा/छिलका अनुमानित कीमत 18,000 रुपए, 980 ग्राम भुक्की अनुमानित कीमत 10,000 रुपए तथा अन्य सामग्री जब्त की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 424/2026 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर जेल भेज दिया गया।
हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई

0 Views



