Skip to content
Thursday, 19 November 2026
हरदा

कलेक्टर एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया, सुरक्षा इंतजाम रखने के निर्देश

1 min read

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन एवं पुलिस अधीक्षक शशांक ने मंगलवार को हंडिया नर्मदा तट एवं हरदा में पेड़ी घाट पर प्रतिमा विसर्जन हेतु बनाए गए। विसर्जन कुण्डों का निरीक्षण किया।  इस दौरान उन्होंने विसर्जन कुण्डों के आसपास बेरीकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, गोताखोरों की व्यवस्था एवं सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए। विसर्जन स्थलों पर श्रद्धालुओं के सहयोग के लिए वालेंटियर्स की तैनाती एवं विसर्जन के लिए क्रेन की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए। दोनों स्थलों पर तटों पर पर्याप्त सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखने के लिए कहा गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा, एसडीएम अशोक डहेरिया, तहसीलदार महेन्द्र सिंह चौहान, तहसीलदार हंडिया पूजा भाटी भी मौजूद थे।

4 Views
4 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply