Skip to content
Sunday, 8 November 2026
हरदा

तेरहवीं में लेन-देन की कुप्रथा को तिलांजलि

1 min read
Text Size:

-‘बाई की बगिया से संजोई मां की स्मृति

अनोखा तीर, खिरकिया। तिवारी परिवार ने रूढ़िवादी परंपराओं से हटकर समाज को सकारात्मक दिशा देने की मिसाल पेश की है। पूजनीय मां श्रीमती सुशीला देवी के निधन के बाद तेरहवीं पर परिवार ने लेन-देन की परंपरा को समाप्त कर दिया। परिवार ने इस राशि को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज, हरदा को 5100 रूपये की समर्पण राशि भेंट की। परिवार ने मां की स्मृति को जीवंत रखने के लिए श्री सिद्धेश्वर धाम में ‘बाई की बगिया  विकसित करने का संकल्प लिया है, जहां सघन पौधरोपण कर हरियाली विकसित की जाएगी। परिवार की इस पहल की समाजबंधुओं ने सराहना की है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply