पलंग से गिरकर छह माह के नवजात की मौत

अनोखा तीर, हरदा। जिले के ग्राम उड़ा में सोमवार दोपहर पलंग से गिरने के बाद छह महीने के बच्चे की मौत हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  जानकारी के अनुसार, कृष्णा अपनी मां के साथ अपने मामा के गांव उड़ा आया था। वह पलंग पर सो रहा था। इसी दौरान वह नीचे गिर गया। गिरने के बाद कृष्णा कुछ देर तक रोया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। कृष्णा दो भाइयों में सबसे छोटा था। कृणा हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र के ग्राम पोखरनी का रहने वाला था।

0 Views

Leave a Reply