वार्ड 31 में श्रद्धालुओं की राह हुई सुगम, जेसीबी से हटाए मिट्टी के ढेर

-बंसल पेट्रोल पंप से गुप्तेश्वर मंदिर जाने वाले मार्ग को कराया समतल

अनोखा तीर, हरदा। शहर के वार्ड क्र 31 में बंसल पेट्रोल पंप से गुप्तेश्वर मंदिर जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह मिट्टी के ढेर लगे होने से श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए एल्डरमैन नरेंद्र सैनी एवं मनसुख लोहाना ने मौके पर पहुंचकर मार्ग का निरीक्षण किया। इसके बाद जेसीबी मशीन की सहायता से मार्ग पर लगे मिट्टी के ढेरों को हटवाया गया तथा सड़क को समतल कराकर आवागमन सुगम कराया गया। मार्ग से मिट्टी हटने के बाद गुप्तेश्वर मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिली। इस कार्य पर आम नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए एल्डरमैनद्वय के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि मार्ग की समस्या का समाधान होने से मंदिर तक पहुंचने में सुविधा होगी।

0 Views

Leave a Reply