करताना क्षेत्र के जलोदा में दो स्कूल बसें आग की चपेट में, जलकर खाक

अनोखा तीर, करताना। क्षेत्र के गांव जलोदा में बुधवार-गुरुवार की रात करीब दो बजे हरदा के एक निजी बालाजी स्कूल और सांदीपनि विद्यालय करताना की बस आग की चपेट में आने से जलकर खाक हो गईं। बस में आग लगते देख ग्रामीणों द्वारा ट्यूबवेल चालूकर आग पर काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची। इससे पहले ग्रामीणों द्वारा आग बुझा दी गई थी। पुलिस को जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी प्रकाश सोलंकी सहित स्टाफ मौके पर पहुंचा। चौकी प्रभारी प्रकाश सोलंकी ने बताया कि बस में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

2 Views

Leave a Reply