अनोखा तीर, हरदा। जिला धार के कुक्षी में 7 से 11 सितंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए मॉडल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा की दो छात्राओं उपासना सोनी एवं देवश्री राठौर का चयन हुआ है। विद्यालय के खेल शिक्षक करण कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कड़े मुकाबले के बीच दोनों छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय में अपना स्थान सुनिश्चित किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के संचालक अखिल शर्मा, प्राचार्य त्रिलोक शर्मा, प्रभारी श्रीमती प्रीति शर्मा, सुश्री शिल्पा चेनानी, सुश्री प्राची यादव एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने चयनित छात्राओं और खेल शिक्षक को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की।
राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में दो छात्राओं का चयन




