Skip to content
Friday, 23 October 2026
हरदा

ज्ञान गंगा स्कूल में उमंग और उल्लास के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। ज्ञान गंगा हायर सेकेंडरी स्कूल में रक्षाबंधन का पावन पर्व बड़े हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की। बहनों ने अपने हाथों से बनी सुंदर राखियां तैयार कर तिलक लगाकर भाइयों की कलाई पर बांधी, वहीं भाइयों ने उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं हर परिस्थिति में साथ देने का संकल्प लिया। प्राचार्य अर्जुन सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला तथा भगवान श्रीकृष्ण और द्रौपदी के प्रसंग के माध्यम से प्रेम, विश्वास और रक्षा के भाव को समझाया। उन्होंने बताया कि यह पर्व केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि रिश्तों की मजबूती और जिम्मेदारी का प्रतीक है। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। विद्यालय परिसर में पूरे समय उत्सव और आनंद का वातावरण बना रहा।

6 Views
What do you think?

Leave a Reply