मूंग स्टॉक में अंतर पाए जाने पर एक लाख 11 हजार 699 रुपए की वसूली

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के आदेशानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं भार साधक अधिकारी अशोक डेहरिया के निर्देशन में कृषि उपज मंडी में मूंग क्रय करने वाले अनुज्ञप्तिधारी व्यापारियों के प्रतिष्ठानों का भौतिक सत्यापन किया गया। सचिव कृषि उपज मंडी हरदा ने बताया कि सत्यापन के दौरान 22 व्यापारियों के स्कंध में 122 क्विंटल का अंतर पाया गया, जिस पर नियमानुसार 5 गुना मंडी शुल्क, निराश्रित शुल्क एवं प्रशमन शुल्क के रूप में 1 लाख 11 हजार 699 रुपए की वसूली की गई। निरीक्षण दल में मंडी निरीक्षक हरनारायण भिलाला, मनीष कुमार मौर्य, नरेन्द्र देवड़ा, चन्द्रप्रकाश भलावी, कमलकिशोर उमरिया व गोविन्द वल्लभ शर्मा मौजूद रहे।

0 Views

Leave a Reply