-सड़कों पर गौवंश न रहे
अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने समयावधि अंकित पत्रों की समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर पुरुषोत्तम कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर जैन ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के सभी स्कूलों में टायलेट साफ-सुथरे एवं उपयोगी स्थिति में रहें। नियमित रूप से इनकी सफाई एवं रख-रखाव की मॉनीटरिंग की जाए। पोषण शक्ति अभियान की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि जिले में कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाने के लिए निरंतर एवं समन्वित प्रयास किए जाने की जरूरत है। पोषण शक्ति अभियान अंतर्गत संबंधित विभाग बच्चों के पोषण स्तर की नियमित निगरानी करें तथा चिन्हित कुपोषित बच्चों को आवश्यक पोषण आहार एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराकर उन्हें सुपोषित श्रेणी में लाने के लिए गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने सड़कों पर निराश्रित गौवंश के जमावड़े को रोकने के निर्देश देते हुए कहा कि निराश्रित गौवंश को सुरक्षित रूप से गौशालाओं में शिफ्ट किया जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति निर्मित न हो और यातायात सुचारू रहे। कलेक्टर ने किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का कार्य अभियान चलाकर पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी एवं मैदानी अमला किसानों से समन्वय कर फार्मर रजिस्ट्री का कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कराएं। नगरीय क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि पेयजल की पाइप लाइन भूमिगत रहें। कहीं भी पाइप लाइन खुले में न डली हो, यह सुनिश्चित किया जाए। संबंधित अधिकारी मौके पर निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करें। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए कहा कि अधिकारी शिकायतों के निराकरण में गंभीरता बरतें। शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा अनावश्यक रूप से शिकायतें लंबित न रहें। कलेक्टर जैन ने नगरीय क्षेत्रों में सफाई कर की वसूली की नियमित मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायतों में भी कर वसूली में तेजी लाने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एसडीएम टिमरनी को प्रदान किया आईएसओ प्रमाण-पत्र कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने टिमरनी एसडीएम कार्यालय को आईएसओ प्रमाण-पत्र मिलने पर उक्त प्रमाण-पत्र एसडीएम शैलेन्द्र बड़ोनिया को प्रदान किया।
स्कूलों के टायलेट साफ-सुथरे रहें

0 Views



