अनोखा तीर, हरदा। भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक जिला प्रभारी एवं प्रांत संगठन अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान की उपस्थिति में एवं जिला उपाध्यक्ष कैलाश जलावड़ा के नेतृत्व में बलराम सभागृह कृषि ऊपज मंडी हरदा में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व नियोजित कार्यक्रमों की समीक्षा एवं आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना बनाई गई। भारतीय किसान संघ ने आगामी सितम्बर माह में जिले में 1100 वृक्षारोपण का लक्ष्य लिया। साथ ही जिले की छ: तहसीलो की सभी ग्राम इकाइयों में बलराम जयंती उत्सव मनाने का लक्ष्य लिया। बैठक में प्रमुख रूप से प्रांत संगठन अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान, जिला उपाध्यक्ष कैलाश जलावड़ा, मंत्री विजय मलगाया, प्रदेशमंत्री योगेंद्र भांभू, प्रदेश संभागीय अध्यक्ष विनोद पाटिल, संभागीय सदस्य सहमंत्री रामकृष्ण मुकाती, संभागीय सदस्य बृजमोहन राठौर, विष्णु गौर, आनंदराम किरार, राजेंद्र बांके, लोकेश गौर, शिवदान सिंह राजपूत, राजनारायण गौर, बालकदास छापरे, संतोष गौर, संजय खोदरे, राजेश पटेल, अरुण पटवारे, विनय यादव, दीपक पटेल, सियाराम गौर, रामकृष्ण राजपूत सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक आयोजित

0 Views


