अनोखा तीर, हरदा। दाऊदी बोहरा समाज द्वारा पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश यानी ईद-मिलाद-उन-नबीका पर्व आज बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और अकीदत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाजजनों ने पैगंबर साहब की शिक्षाओं और उनके जीवन आदर्शों को याद करते हुए अमन, भाईचारे और इंसानियत का संदेश दिया। ईद-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर समाज के धार्मिक स्थलों को आकर्षक रूप से सजाया गया। समाजजनों ने धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन एवं उनके बताए आदर्शों को स्मरण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष एवं बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने पूरी इंसानियत को प्रेम, शांति, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। उनके जीवन से हमें जरूरतमंदों की मदद करने, आपसी सौहार्द बनाए रखने और मानवता की सेवा करने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर समाजजनों ने एक-दूसरे को ईद-मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन, खुशहाली एवं आपसी भाईचारे की दुआ की। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक आस्था और उल्लास का वातावरण बना रहा।
दाऊदी बोहरा समाज ने अकीदत के साथ मनाया ईद-मिलाद-उन-नबी

4 Views


