अनोखा तीर, हरदा। धर्म रक्षा समिति की 21वीं कावड़ यात्रा के हरदा पहुंचने पर गुरव समाज कल्याण संघ मध्यप्रदेश की ओर से गुरव मोहल्ला खेड़ीपुरा स्थित गुरव दरवाजे के पास श्रद्धालुओं और संतों का स्वागत किया गया। इस दौरान कावड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। कार्यक्रम में गुरव समाज कल्याण संघ की प्रदेश इकाई से कार्यालय मंत्री जयंत भद्रावले, प्रिंट मीडिया प्रभारी हेमंत मोराने एवं युवा नितिन सावनेर, हर्ष सवनेर अन्य समाज बंधु मौजूद रहे। उन्होंने श्री हरि हर आश्रम भमोरी के राजेशदास जी महाराज एवं भागवत आचार्यश्री कृपाशंकर उपाध्याय का माला पहनाकर एवं भगवा दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। इस दौरान समाजजनों ने कावड़ यात्रियों का स्वागत करते हुए हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगाए। धार्मिक उत्साह और श्रद्धा से पूरा माहौल शिवमय हो गया। इस अवसर पर अन्य समाजजन भी उपस्थित रहे।
गुरव समाज कल्याण संघ ने कावड़ यात्रा का किया स्वागत

0 Views




