अनोखा तीर, हरदा। नगर के गुप्तेश्वर मंदिर में श्रावण के चतुर्थ सोमवार पर भगवान गुप्तेश्वर महादेव का भव्य श्रृंगार किया गया। मंदिर में भगवान गुप्तेश्वर महादेव के साथ द्वादश ज्योतिर्लिंग भी विराजित हैं। श्रावण के अंतिम सोमवार पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ भगवान भोलेनाथ का आकर्षक एवं मनोहारी श्रृंगार किया गया, जिसके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भगवान गुप्तेश्वर महादेव के दर्शन कर जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय वातावरण बना रहा।
0 Views





