सावन के अंतिम सोमवार को निकली कावड़ यात्रा

-10 शिवालयों में किया जलाभिषेक

अनोखा तीर, सोडलपुर। सावन के अंतिम सोमवार को सोडलपुर ग्राम में प्रभात फेरी मंडल के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ कावड़ यात्रा निकाली। झांझ-ढोलक की थाप पर भगवान भोलेनाथ के भजन गाते और नाचते हुए भक्तों ने कावड़ में जल भरकर गांव के विभिन्न शिवालयों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कावड़ प्रभात फेरी की शुरुआत बाबा रामदेव मंदिर से हुई। इसके बाद फेरी कान्हा बाबा मंदिर, बाजार चौक, मनकामेश्वर मंदिर, कुयली वाले हनुमान मंदिर, मालीपुरा मंदिर, खेड़ापति हनुमान मंदिर, दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर सहित गांव के करीब 10 शिवालयों से होकर गुजरी। सभी शिवालयों में भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जल से अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। यात्रा का समापन बाबा रामदेव मंदिर एवं कान्हा बाबा समाधि स्थल पर हुआ। कावड़ प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मार्ग में भोलेनाथ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस दौरान गजानन भाटी, दीपक सांखला, राजू कछवाह, दिलीप सोलंकी, गोविंद गहलोत, लोकेश सांखला, विनोद गहलोत, गंगा चरण मालवीय, इंदर सोलंकी, शिव प्रसाद सांखला, कृष्ण लोया सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।

0 Views

Leave a Reply