-श्री पंच पिपलेश्वर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का आकर्षक श्रृंगार
अनोखा तीर, हरदा। हरदा मंडी प्रांगण स्थित श्री पंच पिपलेश्वर महादेव मंदिर में पवित्र सावन माह के चतुर्थ सोमवार एवं द्वादशी के अवसर पर भगवान भोलेनाथ का आकर्षक श्रृंगार हुआ। इस श्रृंगार में महादेव अपने दिव्य गोवत्स श्री कृष्ण स्वरूप में दिखाई दे रहे हैं। कलाकार जयकृष्ण चांडक ने इस मंदिर में विगत बाईस सालों में सतत १०५वां श्रृंगार किया है। इस श्रंृगार को पूर्ण करने में करीब सात घंटे लगे। श्रृंगार में मिट्टी, रंग, चमकदार कपडा, चुनरी कपड़ा, फूलों की माला और रांगोली का उपयोग किया गया है। भाई रोहित सोनी का सहयोग रहा।
0 Views




