Skip to content
Friday, 23 October 2026
हरदा

25 अक्टूबर को हरदा में होगा महाराणा सेना का प्रदेश स्तरीय शस्त्र पूजन

1 min read
Text Size:

-प्रदेश कार्यकारिणी का भी होगा गठन, राजपूत समाज से शामिल होने की अपील
अनोखा तीर, हरदा। विजयादशमी के उपलक्ष्य में महाराणा सेना जिला हरदा द्वारा 25 अक्टूबर, रविवार को प्रदेश स्तरीय शस्त्र पूजन एवं प्रदेश कार्यकारिणी गठन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12.30 बजे स्व. ठाकुर साहब चैनसिंह राजपूत छात्रावास, महाराणा प्रताप कॉलोनी, हरदा में होगा। महाराणा सेना के संभागीय मीडिया प्रभारी हरिओम राजपूत ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने राजपूत समाज सहित समस्त सामाजिक बंधुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने और सफल बनाने की अपील की है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply