57 वर्षीय महिला की गला घोंटकर हत्या

 


-महिला की सोने की माला-कुंडल गायब, तीन संदिग्धों से पूछताछ
-लूट के इरादे से वारदात का शक
अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 स्थित ठाकुर बाबा मोहल्ले में एक 57 वर्षीय कल्याणी महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान पुष्पा गौर के रूप में हुई है। सोमवार सुबह करीब 8 बजे मोहल्ले की एक महिला दूध लेने उनके घर गई, तो पुष्पा गौर को पलंग पर अचेत अवस्था में पाया। सूचना मिलने पर मृतका के भाई अनुराग गौर ने पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस कर रही जांच
मौके पर पहुंचे एसपी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रथमदृष्टया महिला की हत्या लूट के इरादे से की गई है। उनके गले में बिजली का तार मिला, जिससे गला घोंटा गया था। आरोपियों ने गले से सोने की माला और कान के कुंडल भी निकाल लिए। पलंग के पास सोने का एक मोती भी पड़ा मिला, जिससे लगता है कि माला तोड़कर निकाली गई थी। नर्मदापुरम से आई फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से आरोपियों की तलाश जारी है।
तीन साल से अकेली रह रही थी
पुष्पा गौर पिछले तीन सालों से अकेली रह रही थीं। उनके पति अशोक गौर का निधन 19 साल पहले हो गया था, जबकि इकलौते बेटे नवीन गौर की तीन साल पहले एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उनके भाई और परिवार के अन्य सदस्य उनकी देखभाल कर रहे थे। पुलिस ने हत्या और लूट का मामला दर्ज कर लिया है। मामले में तीन संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। नर्मदापुरम से आई फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से आरोपियों की तलाश जारी है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

0 Views

Leave a Reply