गौशाला में लगा ताला, बाहर बंधी गाय

-रखरखाव और व्यवस्था पर उठ रहे सवाल  

अनोखा तीर, खिरकिया।  छीपाबड़ वार्ड क्रमांक 12 स्थित गौशाला के रखरखाव और संचालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि करीब एक वर्ष से गौशाला में नियमित रूप से गायें नहीं छोड़ी गई हैं। वर्तमान में गौशाला के गेट पर एक गाय बंधी हुई नजर आती है, जबकि गौशाला के मुख्य द्वार पर ताला लगा हुआ है। वहीं शहर में कई गायें आवारा घूमती दिखाई दे रही हैं। सूत्रों के अनुसार नगर परिषद द्वारा गौशाला में एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन कर्मचारी की ड्यूटी और गौशाला के संचालन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि गौशाला की व्यवस्था के लिए कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है, तो गौशाला में ताला क्यों लगा रहता है और उसका नियमित संचालन क्यों नहीं हो रहा है। गौशाला के रखरखाव, कर्मचारी की ड्यूटी तथा लंबे समय से गौशाला के नियमित संचालन नहीं होने को लेकर नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर गौशाला को व्यवस्थित रूप से संचालित करने और शहर में घूम रहे आवारा मवेशियों के लिए उचित व्यवस्था करने की मांग की है।

0 Views

Leave a Reply