अनोखा तीर, खिरकिया। राठौर समाज खिरकिया एवं क्षत्रिय राठौर युवा सेना मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण सामाजिक एवं संगठनात्मक बैठक खिरकिया में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में समाज की एकता, संगठन की मजबूती, युवाओं की सक्रिय भागीदारी एवं आगामी सामाजिक कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान
बैठक के दौरान क्षत्रिय राठौर युवा सेना के नगर खिरकिया एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का समाज के वरिष्ठजनों द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया। वरिष्ठ समाजबंधुओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाजहित में सक्रियता, जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर चौक की स्थापना को लेकर पहल
बैठक में खिरकिया में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर चौक की स्थापना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के पश्चात राठौर समाज अध्यक्ष तोताराम राठौर, क्षत्रिय राठौर युवा सेना प्रदेश अध्यक्ष किशोर राठौर, जिला अध्यक्ष नीरज राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलेश राठौर, सुरेश राठौर, तुलसीराम राठौर, शांतिलाल राठौर, नगर अध्यक्ष अमित राठौर एवं ग्रामीण अध्यक्ष सुनील राठौर सहित समाजबंधुओं ने नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र सिंह खनूजा से मुलाकात कर राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर चौक की स्थापना हेतु ज्ञापन सौंपा।
समाजबंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति
बैठक में अखिलेश राठौर, मनीष राठौर, डॉ. राजेश राठौर, हरगोविंद राठौर, अतुल राठौर, लक्ष्मण राठौर, उत्तम राठौर, राजा राठौर, कान्हा राठौर, सुमित राठौर, दयाराम राठौर, दुर्गेश राठौर एवं विक्की राठौर सहित क्षत्रिय राठौर युवा सेना के पदाधिकारी एवं समाजबंधु उपस्थित रहे। वरिष्ठ समाजबंधुओं के मार्गदर्शन एवं युवाओं की सक्रिय सहभागिता से समाज को और अधिक संगठित, मजबूत एवं एकजुट बनाने का संकल्प लिया गया।
राठौर एवं क्षत्रिय राठौर युवा सेना की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

0 Views




