धूमधाम से मनाई रानी अवंतीबाई लोधी की 195वीं जयंती

अनोखा तीर, खिरकिया। आज रविवार को क्षत्रिय लोधी समाज इकाई खिरकिया द्वारा 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की 195वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, नगर अध्यक्ष इंद्रजीत खनूजा, रविंद्र दुआ, संजू यादव, प्राचार्य ज्योति वर्मा आमंत्रित थे। उक्त अतिथियों द्वारा वार्ड नंबर 4 लोधी मोहल्ले में स्थित चौक को नया नाम रानी अवंती बाई चौक दिया गया एवं वीरांगना रानी अवंती बाई की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की गई। इस अवसर पर दिलीप कौशल, पप्पू कौशल, सुरेश कौशल, मुन्ना कौशल, विनोद कौशल, हुकुम कौशल, यश कौशल, ऋतुराज वर्मा, केशु कौशल, नीरज कौशल, अनिल कौशल एवं समस्त सामाजिक बंधु उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल समन्वय एवं संचालन शिक्षक दुर्गेश कौशल द्वारा किया गया।

0 Views

Leave a Reply