अनोखा तीर, हंडिया। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, हरदा के निर्देशानुसार विकासखंड हरदा के सेक्टर क्रमांक 02 हंडिया अंतर्गत ग्राम गवला में नवांकुर संस्था नव जागृति शिक्षा कल्याण समिति द्वारा नवांकुर सखी कार्यक्रम के तहत बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवांकुर संस्था द्वारा उपस्थित सभी नवांकुर सखियों को पौधे वितरित किए गए। विकासखंड हरदा के ब्लॉक समन्वयक राकेश वर्मा ने सभी नवांकुर सखियों एवं ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा पौधों का संरक्षण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर में एक पौधा माँ के नाम अवश्य लगाए और उसकी देखभाल करे। पर्यावरण संरक्षण में हमारी सहभागिता समाज के लिए एक मिसाल साबित हो सकती है। कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष अमर सिंह जी के मार्गदर्शन में बहनों द्वारा पौधारोपण कराया गया। नवांकुर संस्था के प्रभारी अशोक धनगर द्वारा पौधों का वितरण किया गया। परामर्शदाता दीनबंधु गौर द्वारा उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई, जिसमें सभी ने पर्यावरण को सुरक्षित एवं संरक्षित रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक राकेश वर्मा ने सभी उपस्थित लोगों से माँ नर्मदा को स्वच्छ एवं निर्मल रखने तथा नर्मदा घाटों पर सप्ताह में सफाई करने का आग्रह किया। उन्होंने नवांकुर सखियों के साथ एक पेड़ माँ के नाम के तहत पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम में परामर्शदाता राधेश्याम विश्वकर्मा, दीनबंधु गौर, नवांकुर संस्था प्रभारी सुरेश माणिक, अशोक धनगर सहित नवांकुर सखियां सुमन बाई, अनीता बाई, सुगना बाई, शिवानी, संजू बाई, गैंदी बाई, सपना रामोता, पपीता बाई एवं बिंदा बाई तथा ग्रामीण कन्हैयाल, नैतिक, रामावतार, भगतराम, भूपेंद्र, लाल सिंह, समर, गुरु, अमर सिंह, नारायण, अर्जुन, सोहन, मोहित, नारायण एवं ग्राम पटेल उपस्थित रहे।
नवांकुर सखी कार्यक्रम में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

0 Views




