अनोखा तीर, रहटगांव। नेपानगर में 15 अगस्त के अवसर पर आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में रहटगांव के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के फाइनल में रहटगांव के कालू पहलवान ने पहला इनाम जीता, वहीं वाजिब पहलवान ने दूसरा इनाम अपने नाम किया। कुश्ती में रहटगांव के अन्य पहलवानों ने भी दमदार प्रदर्शन किया। इनमें राज पहलवान, इमरान पहलवान, अशफाक पहलवान, सरफराज पहलवान एवं शाहिद पहलवान शामिल रहे। सभी पहलवानों का मुकाबले में अच्छा योगदान रहा।
0 Views





