युवा कांग्रेस ने 66वां स्थापना दिवस ‘आदिवासी गौरव दिवस के रूप में मनाया

-मंडी प्रांगण में आदिवासी समाज के वरिष्ठजनों का किया सम्मान
-हक-अधिकार की लड़ाई जारी रखने का लिया संकल्प

अनोखा तीर, हरदा। युवा कांग्रेस हरदा द्वारा संगठन का 66वां स्थापना दिवस रविवार को विशेष रूप से ‘आदिवासी गौरव दिवसÓ के रूप में मनाया गया। संयोग से इसी दिन विश्व आदिवासी दिवस होने के कारण युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस को आदिवासी समाज के वरिष्ठजनों के सम्मान को समर्पित किया। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष योगेश चौहान ने बताया कि युवा कांग्रेस देश के सबसे बड़े लोकतांत्रिक युवा संगठनों में से एक है। संगठन के स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ता स्थानीय मंडी प्रांगण पहुंचे, जहां आदिवासी समाज के वरिष्ठजनों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि आदिवासी समाज के हक, अधिकार और सम्मान की लड़ाई में संगठन हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा। आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों को लेकर जिस संघर्ष को लंबे समय से आगे बढ़ाया जा रहा है, उसे भविष्य में भी मजबूती के साथ जारी रखने का संकल्प लिया गया। योगेश चौहान ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में भी युवा कांग्रेस की पूर्ण सहभागिता रहेगी। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपराओं और अधिकारों के संरक्षण के लिए युवाओं को आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान धर्मेंद्र शिंदे, राजा सोनकर, सुनील कुमार, कृष्ण बिश्नोई, रयान हुसैन, सौरभ सोनी सहित युवा कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 Views

Leave a Reply