अनोखा तीर, हरदा। समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन फसल मूंग का उपार्जन हेतु स्लॉट बुकिंग 10 अगस्त तक होंगे। उप संचालक प्रकाश ठाकुर ने बताया कि जिन किसान भाइयों ने अभी तक स्लॉट बुक नहीं किए है वे 10 अगस्त तक अपनी उपज के लिए स्लॉट बुक कर सकते है एवं उपार्जन कार्य 20 अगस्त तक किया जाएगा। जिन किसानों द्वारा पूर्व में स्लॉट की अवधि बढा ली गई, उन किसानों के स्लॉट की अवधि नही बढेगी, जिन किसानों के स्लॉट की अवधि किन्हीं कारणों से समाप्त हो गई है, उन किसानो के स्लॉट की अवधि बढा दी गई है। किसान भाई ई-उपार्जन पोर्टल से स्लॉट की पावती देख सकते है। स्लॉट संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या आने पर कार्यालय उप संचालक कृषि, जिला हरदा अपना सुपर बाजार के सामने, खंडवा बाईपास रोड हरदा में आकर संपर्क कर सकते है।
0 Views




