-सर्वश्रेष्ठ सावन सखी बनीं सुषमा दीक्षित, नई बहुओं का हुआ सम्मान
अनोखा तीर, हरदा। सर्वब्राह्मण समाज महिला संगठन द्वारा शनिवार को मां रेवा गार्डन में हरियाली उत्सव का आयोजन किया गया। संगठन की अध्यक्ष विनीता राजोरिया व सचिव अदिति गुरु ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। आयोजन में महिलाएं पारंपरिक हरे परिधान पहनकर शामिल हुईं। हरियाली उत्सव के दौरान महिलाओं के लिए लकी ड्रॉ, स्टॉल व्यंजन मेला, क्विज कॉन्टेस्ट, सावन सखी प्रतियोगिता, पौधा एवं चूड़ी वितरण तथा सावन के झूले सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को सावन की परंपराओं और हरियाली से जोड़ते हुए सामूहिक रूप से उत्सव मनाना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संस्कार स्कूल हरदा की प्राचार्य राजेश्वरी गीते, वरिष्ठ समाजसेवी ऋतु नंदवाना, पूर्व जनपद सदस्य जनपद पंचायत टिमरनी निशा सुनील दुबे तथा सर्वब्राह्मण समाज महिला अध्यक्ष सिराली रूपाली शुक्ला उपस्थित रहीं। स्वागत उद्बोधन महिला इकाई अध्यक्ष विनीता राजोरिया ने दिया। मुख्य अतिथि प्राचार्य राजेश्वरी गीते ने कहा कि सशक्त महिला से सशक्त समाज का निर्माण होता है। परिवार में मां एवं बहन के शिक्षित, सशक्त होने से परिवार उन्नति करता है, जिससे देश उन्नति करता है। महिला किसी भी परिवार का आवश्यक अंग है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण को आवश्यक बताया और समाज में संस्कृति, सभ्यता को बढ़ावा देने वाले इस तरह के आयोजनों की सराहना की। कार्यक्रम में शिव पार्वती की सजीव झांकी बने बच्चों ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन अश्लेषा शुक्ला ने किया। अंत में आभार महिला इकाई सचिव अदिति गुरु ने व्यक्त किया। इस दौरान मीना ओझा, गीता पांडे, शानू शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
सर्वश्रेष्ठ सावन सखी प्रतियोगिता में सुषमा प्रथम
कार्यक्रम के दौरान सर्वश्रेष्ठ सावन सखी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें सुषमा दीक्षित पहले स्थान पर रहीं, वहीं अर्चना शर्मा एवं खुशबू पांडे रनरअप रहीं। कार्यक्रम में महिला उद्यमियों ने अपने स्टॉल लगाए। रजनी गांगुले, प्रियंका उपाध्याय, पूजा शुक्ला, रश्मि पुजारी, अर्चना करोलिया, वीणा शर्मा ने स्वनिर्मित उत्पाद, ज्वेलरी, आयुर्वेदिक, परिधान एवं पूजा राजवैद्य, अपर्णा तिवारी, सरिता पालीवाल ने फूड प्रोडक्ट के स्टॉल लगाए। इस दौरान नई बहुओं ने अपने विचार रखे। संगठन द्वारा बहुओं का स्वागत किया गया, जिनमें अंकिता वैभव तिवारी, दिव्या जोशी, सुदर्शना पांडे, प्रिया शर्मा, आकांक्षा दुबे, शिखा उपाध्याय, ऋद्धि अवस्थी, तनीषा शामिल रहीं। बहुओं ने नवीन परिवेश में अपने अनुभव साझा किए।





