रहटगांव के 3 वेयरहाउसों की अनियमितता की शिकायत दिल्ली पहुंची

-प्लेट कांटे से मूंग तौल में 50 किलो से 1 क्विंटल तक गड़बड़ी का आरोप
अनोखा तीर, रहटगांव। हरदा जिले की रहटगांव तहसील के मुख्य मार्ग दूधकच्छ के पास स्थित 3 वेयरहाउसों की अनियमितताओं की शिकायत अब डब्ल्यूडीआरए दिल्ली तक पहुंच गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीनों वेयरहाउसों द्वारा केंद्र सरकार की गाइडलाइन का पालन न करते हुए कई प्रकार की अनियमितताएं बरती जा रही हैं। शिकायत में बताया गया है कि अनन्या वेयरहाउस, सार्थक वेयरहाउस और ओजस्विनी वेयरहाउस के प्रोपराइटर क्रमश: रानीपति आनंद गुप्ता, ऋचा पति शिवम गुप्ता और सलोनी पति अनुभव गुप्ता हैं। इन वेयरहाउसों पर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। मूंग खरीदी के दौरान भी इन वेयरहाउसों पर प्लेट कांटे से तौल में गड़बड़ी का आरोप है। आरोप है कि 50 किलो से 1 क्विंटल तक मूंग में गड़बड़ी की जा रही है। कई कृषकों द्वारा अपनी उपज तौलकर लाई गई थी और जब वेयरहाउस पर तुलाई की गई तो वजन में अंतर आया। कृषकों द्वारा वजन में अंतर की बात कहने पर वेयरहाउस संचालकों का कहना था कि उन्हें प्लेट काटने से तौलने के आदेश नहीं हैं, मगर वे तौल रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी इन वेयरहाउसों में प्लेट कांटों में गड़बड़ी पाई गई थी, लेकिन अधिकारियों की मिलीभगत से सेटलमेंट हो जाने के कारण वेयरहाउसों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।  अब जिला प्रशासन और कलेक्टर इन वेयरहाउसों पर क्या कार्रवाई करते हैं, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

0 Views

Leave a Reply