अनोखा तीर, हरदा। नगर की प्रताप सिटी कॉलोनी स्थित श्री खाटूश्याम धाम में कामिका एकादशी पर्व पर श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला। सुबह से ही शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्याम भक्त बाबा के दर्शन के लिए धाम पहुंचे। श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के चरणों में शीश नवाकर परिवार एवं नगर की सुख-समृद्धि की कामना की। एकादशी के अवसर पर बाबा श्याम का चमेली, चंदन और रंग-बिरंगे पुष्पों से आकर्षक श्रृंगार किया गया। दीपों की रोशनी से सजे दरबार की भव्य सजावट ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भगवान को भोग अर्पित कर भोग आरती संपन्न हुई। भक्तों ने अपने निवास से परिवार सहित निशान पदयात्रा निकालकर खाटूश्याम धाम पहुंचकर बाबा को निशान अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान पवित्र ज्योत प्रज्वलित कर बाबा श्याम की भव्य महाआरती की गई। श्याम भजनों से धाम सहित आसपास का वातावरण भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
एकादशी पर खाटूश्याम धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

0 Views




