Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

26 से अधिक मामलों में दर्ज आरोपी गिरफ्तार

1 min read
Text Size:

-अड़ीबाजी और जानलेवा हमले के मामलों में पुलिस की कार्रवाई


अनोखा तीर, हरदा। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अड़ीबाजी, मारपीट और जानलेवा हमले के मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में सौरभ विश्नोई निवासी रेवापुर और आकाश पाहूजा निवासी सिंधी कॉलोनी, हरदा शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, 21 अक्टूबर 2025 को अड़ीबाजी और मारपीट के संबंध में शिकायत मिलने पर सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया गया था। वहीं 2 अगस्त 2026 को एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में अपराध क्र. 282/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान दोनों मामलों में सौरभ विश्नोई की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय हरदा में पेश किया। न्यायालय से जेल वारंट जारी होने के बाद दोनों को जिला जेल हरदा भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी सौरभ विश्नोई के खिलाफ 26 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक आर.एस. तिवारी के नेतृत्व में की गई। इसमें उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम गौर, सउनि महेश शर्मा सहित पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।

11 Views
What do you think?

Leave a Reply