अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम नहाडिया में रविवार दोपहर करीब 2 बजे एक 14 वर्षीय बालिका की करंट लगने से मौत हो गई। बालिका घर में अपनी बहनों के साथ खेल रही थी, तभी उसे कूलर से करंट लग गया। मृतका की पहचान यातिका, पिता रामजीवन सारंग, निवासी नहाडिया के रूप में हुई है। वह हरदा के सरस्वती शिशु मंदिर में आठवीं कक्षा की छात्रा थी और चार बहनों में तीसरे नंबर पर थी। घटना के बाद परिजन यातिका को तत्काल शहर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल में बालिका के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
0 Views





