ट्रेन से कटकर आरपीएफ जवान की मौत

-हरदा प्लेटफॉर्म पर हुआ हादसा

अनोखा तीर, हरदा। हरदा रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान आरपीएफ कॉन्स्टेबल की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। कॉन्स्टेबल के शरीर के 2 टुकड़े हो गए। कमर के नीचे से दोनों पैर अलग हो गए। हादसा रविवार दोपहर का है। मृतक की पहचान लोकेश कुमार के रूप में हुई है। जो राजस्थान का रहने वाले था। लोकेश प्लेटफॉर्म पर फिसल गया। इसी दौरान उसकी लोकमान्य तिलक-गोरखपुर-मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस की चपेट में आने से शरीर के 2 टुकड़े हो गए।
टुकड़ों में मिला शव
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा अचानक हुआ। प्लेटफॉर्म पर जवान का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा था। घटनास्थल पर खून के छींटे और शव के टुकड़े बिखरे हुए थे। हादसे का मंजर देखकर यात्रियों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी को सूचना दी गई। जीआरपी मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे से जुड़े साक्ष्य जुटाए। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती तौर पर बारिश के पानी के कारण पैर फिसलने की आशंका सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने अभी मौत की वजह को लेकर अंतिम निष्कर्ष नहीं दिया है। हादसे के साथ आत्महत्या की संभावना को भी जांच में शामिल किया गया है।

4 Views

Leave a Reply