Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

ग्रामीण विकास और सरकारी योजनाओं की पड़ताल करेगा भोपाल मेनिट का अध्ययन दल

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मेनिट) भोपाल के सातवें सेमेस्टर के 35 विद्यार्थी हरदा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का अकादमिक अध्ययन और केस स्टडी करेंगे। दो संकाय सदस्यों और एक सहयोगी शिक्षक के नेतृत्व में यह अध्ययन दल सोमवार 31 अगस्त से 3 सितंबर तक जिले के विभिन्न गांवों के चार दिवसीय दौरे पर रहेगा। मेनिट भोपाल द्वारा पहले भी ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़कर विकास संबंधी विषयों का जमीनी अध्ययन किया जाता रहा है। इसी सिलसिले में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और मैदानी कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की। अपर कलेक्टर पुरुषोत्तम कुमार व अनुपमा चौहान ने बैठक में मौजूद सभी शासकीय विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अध्ययन दल को उनकी केस स्टडी के लिए आवश्यक डेटा और महत्वपूर्ण जानकारियां तुरंत उपलब्ध कराएं। साथ ही, विद्यार्थियों के ग्राम भ्रमण के दौरान उन्हें जमीनी स्तर पर पूरा सहयोग प्रदान किया जाए। बैठक में अध्ययन दल के सदस्य और विद्यार्थी अंकुश मिश्रा ने बताया कि संस्थान की यह टीम जिले की प्रत्येक तहसील के 10-10 चयनित गांवों का दौरा करेगी। टीम के सदस्य हर गांव के 7 अलग-अलग परिवारों से सीधा संपर्क साधेंगे। इस दौरान ग्रामीणों के जीवन स्तर, आजीविका के साधन, शिक्षा, स्वास्थ्य की स्थिति और उन तक पहुंचने वाली शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत की जानकारी जुटाई जाएगी।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply