Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

बारिश में गर्भवती महिलाओं और बीमार नवजातों के लिए वैकल्पिक परिवहन की व्यवस्था

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:
अनोखा तीर, हरदा। मानसून के दौरान बाढ़ और जलभराव से दूरस्थ ग्राम पंचायतों की सड़क संपर्क व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति में गर्भवती महिलाओं एवं बीमार नवजात शिशुओं को समय पर स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक परिवहन की व्यवस्था की जाएगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन डायरेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने कलेक्टर सिद्धार्थ जैन को पत्र भेजकर इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पत्र में बताया गया है कि पिछले दो वर्षों में सामने आए मातृ एवं नवजात मृत्यु के मामलों के विश्लेषण में हरदा जिले के खिरकिया और टिमरनी विकासखंडों को संवेदन से एक साल की बच्ची की मौत
अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव में सोमवार सुबह एक साल की बच्ची की पानी की बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए पहले हंडिया और फिर हरदा लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उसे भोपाल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के समय मोनिका के पिता मजदूरी के लिए गए थे, जबकि मां क्षमा घर में लिपाई कर रही थीं। बादाम भील ने बताया कि उनकी छठी बेटी मोनिका आंगन में रखी पानी की बाल्टी के पास खेल रही थी। इसी दौरान वह बाल्टी में गिर गई। घर लौटे दादा मि_ू ने बाल्टी में बालिका के पैर देखे। इसके बाद उसे तत्काल हंडिया ले जाया गया। हंडिया में प्राथमिक उपचार के बाद बालिका को हरदा रेफर किया गया। हरदा पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे भोपाल रेफर कर दिया। परिजन उसे भोपाल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
0 Views
What do you think?

Leave a Reply