सिविल डिफेंस वालेंटियर्स का सात दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

अनोखा तीर, हरदा। जिले में होमगार्ड विभाग द्वारा 31 जुलाई से 6 अगस्त तक सिविल डिफेंस वालेंटियर्स का सात दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान वालेंटियर्स को होमगार्ड अधिनियम-1968 की मूलभूत जानकारी, सिविल डिफेंस का परिचय, सिविल डिफेंस नियम-2009, सिविल डिफेंस की 12 सेवाओं, भूकंप, आग, बाढ़, ध्वस्त संरचना, हवाई हमला, औद्योगिक दुर्घटना, सीबीआरएन, प्राथमिक उपचार, घायलों को लाने-ले जाने की विभिन्न विधियां, पट्टियों के प्रकार, खपच्ची बांधना तथा सीपीआर सहित विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर गुरुवार को डिप्टी कलेक्टर एवं ओआईसी राहत असवनराम चिरामन के मुख्य आतिथ्य तथा प्लाटून कमांडर रक्षा राजपूत के नेतृत्व में सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर असवनराम चिरामन ने कहा कि सिविल डिफेंस वालेंटियर्स आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में प्रशासन के सहयोगी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्यों तथा नागरिक सुरक्षा से जुड़े दायित्वों के प्रभावी निर्वहन के संबंध में मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम के दौरान सभी वालेंटियर्स से सात दिवसीय प्रशिक्षण का फीडबैक भी लिया गया। कार्यक्रम में एचएसएम दीपक ठाकुर, आरक्षक कैलाश तोमर, वाहन चालक भारमल यादव, होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ के जवान, पत्रकार तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अंत में ग्रुप फोटो के साथ प्रशिक्षण का समापन हुआ।

0 Views

Leave a Reply