अनोखा तीर, हरदा। शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी पात्र हितग्राहियों को उचित मूल्य दुकानों से अगस्त एवं सितंबर माह की राशन सामग्री का एकमुश्त वितरण किया जाएगा। जिला आपूर्ति अधिकारी गंगा भिड़े ने हितग्राहियों से अपील की है कि वे अपने संबंधित ग्राम पंचायत अथवा वार्ड की उचित मूल्य दुकान पर पहुंचकर अगस्त एवं सितंबर माह के राशन के लिए अलग-अलग दो बार अंगूठा लगाएं तथा दोनों माह का राशन अगस्त माह में ही प्राप्त करें। उन्होंने सभी पात्र हितग्राहियों से समय पर राशन प्राप्त करने की अपील की है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
0 Views



