भाऊ साहेब भुस्कुटे महाविद्यालय में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू

-साइबर सुरक्षा पर मिला प्रशिक्षण

अनोखा तीर, टिमरनी। भाऊ साहेब भुस्कुटे शासकीय महाविद्यालय, टिमरनी में पीएम-उषा परियोजना के अंतर्गत क्रिस्प भोपाल के तकनीकी सहयोग से दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण में शिक्षकों को इंटरनेट, ई-मेल शिष्टाचार एवं साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. जे.के. जैन ने की। विषय विशेषज्ञ सौरभ खरे ने इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग, फिशिंग, ऑनलाइन धोखाधड़ी, मजबूत पासवर्ड, डेटा सुरक्षा और डिजिटल गोपनीयता जैसे विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर पीएम-उषा प्रभारी डॉ. अरुण कुमार सिकरवार, कार्यक्रम  संयोजक डॉ. प्रदीप कुमार जांगिड़ सहित महाविद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम  का संचालन डॉ. सुनीत काशिव ने तथा आभार विजेंद्र गुर्जर ने व्यक्त किया।

0 Views

Leave a Reply