कावड़ यात्रियों का स्वागत कर कराया भोजन, ढाबे पर कराया रात्रि विश्राम

अनोखा तीर, सोडलपुर। सावन माह में महाकाल उज्जैन के लिए पैदल कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की सेवा का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार रात सोडलपुर ग्राम स्थित नेशनल हाईवे-47 पर ढाबा संचालक काली भाटी एवं विक्की भाटी ने बैतूल जिले के चिरापाटला से आए कावड़ यात्रियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था की गई तथा रात्रि विश्राम भी अपने ढाबे पर कराया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद पटेल, ग्राम पंचायत पंच आदित्य पटेल, संतोष परिहार, अजय सोलंकी एवं ग्रामीण ललित भाटी सहित अन्य लोगों ने कावड़ यात्रियों का स्वागत-सम्मान कर उनकी सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। सेवा कार्य में स्थानीय ग्रामीणों ने भी सहयोग किया।

0 Views

Leave a Reply