अनोखा तीर, हरदा। वर्तमान में विपणन संघ के गोदामों एवं एम.पी. एग्रो के पीओएस मशीनों में उर्वरक स्टॉक अपडेट नहीं होने के कारण उर्वरकों का विक्रय एवं वितरण अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। कृषि विभाग ने बताया कि तकनीकी समस्या के समाधान तथा पीओएस मशीनों में स्टॉक सफलतापूर्वक अपडेट होते ही उर्वरकों का वितरण तत्काल पुन: प्रारंभ कर दिया जाएगा। वितरण शुरू होने की सूचना पृथक से जारी की जाएगी। कृषक बंधुओं से अनुरोध किया गया है कि वे अनावश्यक रूप से विपणन संघ के गोदामों एवं एम.पी. एग्रो केंद्रों पर भीड़ न लगाएं तथा विभाग द्वारा जारी अगली सूचना की प्रतीक्षा करें। विभाग ने आश्वस्त किया है कि स्टॉक अपडेट होते ही उर्वरकों का वितरण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा।
0 Views





