शराब के अवैध संग्रहण के विरुद्ध 10 प्रकरण दर्ज, शराब व महुआ लाहन जब्त

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के दल ने मंगलवार को शराब के अवैध विक्रय, परिवहन एवं संग्रहण के विरुद्ध कार्रवाई की। जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने ने बताया कि आबकारी दल ने हरदा शहर के खेड़ीपुरा, बैरागढ़, अनाज मंडी के साथ ही हरदा-इंदौर हाईवे स्थित 7 सीआर मारवाड़ी ढाबा, किसान ढाबा, संगम ढाबा, तलाई टप्पर तथा खेड़ा, अजनास रैयत, अजनास खुर्द, भंवरतालाब, बेसवा एवं मालपौन में छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान शराब के अवैध निर्माण, बिक्री एवं तस्करी में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 5 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब, 280 किलोग्राम महुआ लाहन, 63 पाव देशी शराब तथा 4 केन बोल्ट बीयर जब्त की गई। आबकारी अधिनियम, 1915 के तहत कुल 10 प्रकरण दर्ज किए गए। जब्त किए गए मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 43 हजार 788 रुपये बताया गया है।

0 Views

Leave a Reply