पिछले 24 घंटों में जिले में एक मिमी औसत वर्षा दर्ज

अनोखा तीर, हरदा। जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान एक मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख के अनुसार इस अवधि में हरदा तहसील में 0 मिमी, टिमरनी में 5.2 मिमी, खिरकिया में 0 मिमी, सिराली में 0 मिमी तथा रहटगांव में 0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इस वर्ष अब तक जिले में 515.6 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। इसमें हरदा तहसील में 525.5 मिमी, टिमरनी में 525.1 मिमी, खिरकिया में 598.2 मिमी, सिराली में 477.4 मिमी तथा रहटगांव में 452 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि गत वर्ष 5 अगस्त तक जिले में 675.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी।

0 Views

Leave a Reply