संपर्क अभियान

-8 अगस्त को आयोजित होंगे बिजली समस्या समाधान शिविर
अनोखा तीर, हरदा। बिजली कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से संपर्क अभियान के तहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उप महाप्रबंधक, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी हरदा ने बताया कि 8 अगस्त (शनिवार) को जिले के ग्राम सुखरास, रेलवा, सक्तापुर, पाहनपाट, सोमगांव, आमासेल, उन्द्राकच्छ, खुदियाखेड़ी, झाड़पा तथा हरदा शहर के वार्ड क्रमांक-32 में संपर्क अभियान शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में नवीन विद्युत कनेक्शन (सभी निम्नदाब श्रेणी), भार परिवर्तन, श्रेणी परिवर्तन (विद्युत प्रयोजन), नाम परिवर्तन, विद्युत बिल सुधार, मीटर एवं सर्विस केबल संबंधी समस्याओं सहित विद्युत कनेक्शन एवं अन्य तकनीकी सेवाओं से जुड़े मामलों का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संपर्क अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं को त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना है।

0 Views

Leave a Reply