कलेक्टर ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण

-सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ जैन ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 Views

Leave a Reply