कवच योजना

-सहकारी समितियों से जुड़े 5 हजार किसानों को मिलेगी बड़ी राहत, दोबारा ले सकेंगे बैंक ऋण
अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केबिनेट बैठक में किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना प्रारंभ की है। जिसमें सहकारी समितियों से जुड़े किसानों को बड़ी राहत देते हुए कवच योजना को मंजूरी दी है। इस योजना का उद्देश्य ऐसे किसानों को फिर से सहकारी ऋण व्यवस्था से जोड़ना है, जिनके ऋण खातों में अनियमितताओं की जांच लंबित होने के कारण वे लंबे समय से नए ऋण और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित थे। योजना से प्रदेश के लगभग 5,000 किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है।   राज्य सरकार के अनुसार, जांच लंबित रहने के कारण कई किसान सहकारी बैंकिंग प्रणाली से बाहर हो गए थे। अब कवच योजना के माध्यम से ऐसे पात्र किसानों को दोबारा मुख्यधारा में लाकर नया फसल ऋण और अन्य संस्थागत बैंक ऋण उपलब्ध कराने का रास्ता साफ होगा।   योजना के संचालन के लिए एपेक्स बैंक और जिला सहकारी बैंक मिलकर 50 करोड़ रुपये का विशेष कोष बनाएंगे। इसके अलावा राज्य सरकार किसानों के हित में 25 करोड़ रुपये की एकमुश्त शेयर पूंजी (इक्विटी) सहायता उपलब्ध कराएगी।  सरकार का मानना है कि इस पहल से प्रभावित किसानों को दोबारा सहकारी बैंकिंग व्यवस्था का लाभ मिलेगा, कृषि कार्य के लिए समय पर ऋण उपलब्ध होगा और वे विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।

0 Views

Leave a Reply