-जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
अनोखा तीर, हरदा। उत्कृष्ट विद्यालय हरदा में आयोजित ब्लॉक स्तरीय अंडर-19 एवं अंडर-17 टेबल टेनिस प्रतियोगिता में महर्षि ज्ञानपीठ हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। अंडर-19 वर्ग में विद्यालय के छात्र युवराज जांगरे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अंशुल रॉय ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-17 वर्ग में केशव शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इन शानदार उपलब्धियों के आधार पर युवराज जांगरे एवं केशव शर्मा का चयन जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जो विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। इस दौरान खिलाड़ियों के कोच नितिन रामकुचे उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उनके प्रदर्शन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय प्रबंधन एवं स्टाफ ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उवल भविष्य की कामना की। विद्यालय के संचालक ने कहा कि महर्षि ज्ञानपीठ में शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी विशेष महत्व दिया जाता है, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।





