Skip to content
Sunday, 25 October 2026
हरदा

किशोर कुमार के जन्मदिन पर सजी सुरों की महफिल

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

-देर रात तक गूंजे सदाबहार गीत
अनोखा तीर, हरदा। महान पार्श्व गायक किशोर कुमार के जन्मदिन पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम  का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा योगमाया शर्मा, गुरुदेव प्रभुशंकर शुक्ला एवं नाट्यकर्मी संजय तेनगुरिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम  में नगर के गायकों ने किशोर कुमार के एक से बढ़कर एक सदाबहार गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं का मन मोह लिया। गायक सुदीप मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम  में छूकर मेरे मन को, करवटें बदलते रहे सारी रात हम, मैं हूं झूम झूम झूम झूम झुमरू, मेरे नैना सावन भादो और ओ मेरे दिल के चैन जैसे लोकप्रिय गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम  में बड़ी संख्या में हरदा के संगीत प्रेमी मौजूद रहे। कार्यक्रम  देर रात 12 बजे तक चला। अपूर्व और आकांक्षी ने भी लता मंगेशकर एवं आशा भोसले के लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए। अंत में केक काटकर किशोर कुमार का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर राम नेम, माणिक रूनवाल, लोमेश गौर मीडिया प्रमुख सहित अन्य संगीत प्रेमी उपस्थित रहे।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply