अनोखा तीर, नेमावर/हंडिया। श्री राम फोटोग्राफर महासंघ, नेमावर (हंडिया) द्वारा आयोजित मैत्री मिलन समारोह फोटोग्राफरों के बीच आपसी सहयोग, संगठनात्मक एकता और तकनीकी विकास को बढ़ावा देने का सशक्त मंच साबित हुआ। कार्यक्रम में नेमावर, हरदा, इंदौर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में फोटोग्राफरों ने भाग लिया। समारोह में वरिष्ठ फोटोग्राफरों ने बदलते दौर में फोटोग्राफी व्यवसाय की चुनौतियों, नई तकनीकों और भविष्य की संभावनाओं पर अपने अनुभव साझा किए। युवा फोटोग्राफरों से आधुनिक तकनीक अपनाने, गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा संगठन के माध्यम से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न फोटोग्राफी संस्थाओं से आए अतिथियों का सम्मान किया गया तथा सभी प्रतिभागियों के लिए स्नेह भोज का आयोजन भी किया गया। साथ ही आगामी 23 एवं 24 सितंबर 2026 को इंदौर में आयोजित होने वाले इंदौर फोटो फेयर-2026 में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया गया। समारोह में भीम ताम्रकार, रितेश (गोलू) डाबी, सतीश जोशी, संतोष शर्मा, राजा भैया सहित अनेक फोटोग्राफरों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। आयोजन की सफलता में महासंघ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
फोटोग्राफरों की एकता और तकनीकी विकास पर केंद्रित रहा मैत्री मिलन समारोह

0 Views


