अनोखा तीर, हरदा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ-2026 की अधिसूचित फसलों का बीमा किया जा रहा है। उप संचालक कृषि प्रकाश ठाकुर ने किसानों से 17 अगस्त से पहले फसल बीमा कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जिले में खरीफ-2026 के लिए जिला स्तर पर मूंग तथा पटवार स्तर पर सोयाबीन, मक्का, धान (सिंचित) एवं धान (असिंचित) अधिसूचित हैं। किसान द्वारा देय प्रीमियम मूंग के लिए 618 रुपये, सोयाबीन के लिए 766 रुपये, मक्का के लिए 694 रुपये, धान (सिंचित) के लिए 946 रुपये तथा धान (असिंचित) के लिए 652 रुपये प्रति हेक्टेयर निर्धारित किया गया है। उप संचालक कृषि ने अऋणी एवं कालातीत (एनपीए) किसानों से अनुरोध किया है कि वे कॉमन सर्विस सेंटर अथवा बैंक के माध्यम से 17 अगस्त से पहले फसल बीमा कराएं। इसके लिए ऋण पुस्तिका, बैंक पासबुक एवं आधार कार्ड आवश्यक होंगे। बटाईदार किसानों को खोटनामा, ऋण पुस्तिका, बैंक पासबुक, आधार कार्ड तथा कृषि भूमि स्वामी का आधार कार्ड भी प्रस्तुत करना होगा। फसल बीमा संबंधी अधिक जानकारी के लिए किसान भारत सरकार के कृषि रक्षक पोर्टल की हेल्पलाइन 14447 पर संपर्क कर सकते हैं।
17 अगस्त से पहले कराएं खरीफ फसलों का बीमा : कृषि विभाग

0 Views


