अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्थाओं एवं मेंटर्स की मासिक समीक्षा बैठक एवं प्रशिक्षण का आयोजन मंगलवार को विकासखंड टिमरनी के जनपद पंचायत सभागार में किया गया। बैठक में संभाग समन्वयक कौशलेश तिवारी, जिला समन्वयक संदीप गोहर एवं विकासखंड समन्वयक अनुपम भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर कौशलेश तिवारी ने कहा कि जन अभियान परिषद से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से समाजहित में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने परिषद द्वारा संचालित सीएमसीएलडीपी के तहत अधिक से अधिक लोगों को प्रवेश लेने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू जैसे पाठ्यक्रम एक उत्कृष्ट एवं समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता बनने में सहायक हैं। जिला समन्वयक संदीप गोहर ने परिषद की विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों एवं सामाजिक अभियानों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में उद्यानिकी अधिकारी रामशंकर जाट ने विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। इस दौरान नवांकुर संस्थाओं एवं प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का संचालन मुकेश शांडिल्य ने किया तथा अतिथियों एवं पदाधिकारियों का स्वागत विकासखंड समन्वयक अनुपम भारद्वाज ने किया। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश रिछारिया, प्रकाश चौहान, नवांकुर संस्थाओं से अमित माहुले, दीपांशु राठौर, राजेंद्र कलम तथा मेंटर प्रवीण चौरसिया, मधुर भारद्वाज सहित प्रस्फुटन समितियों के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
जन अभियान परिषद की मासिक समीक्षा बैठक एवं प्रशिक्षण संपन्न

0 Views



